रिटायरमेंट पास होने की वजह से 58 साल पार 30 हजार शिक्षकों को ट्रांसफर से राहत
बिहार के सरकारी स्कूलों के 30 हजार से अधिक शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं होगा। 58 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले शिक्षकों को राहत दी गई है। शिक्षा विभाग ऐसे शिक्षकों का डाटा जुटा रहा है। ट्रांसफर पर रोक की वजह रिटायरमेंट है।
जिला शिक्षा अधिकारियों से पूरी जानकारी मांगी गई है। इसके आधार पर उन्हें ट्रांसफर पोस्टिंग से अलग रखा जाएगा। यदि ऐसे शिक्षक सरप्लस की श्रेणी में आते हैं, तो उन्हें अनिवार्यता के आधार पर ऐच्छिक स्कूलों में ही रखा जाएगा। हालांकि, ऐसे शिक्षक ट्रांसफर चाहते हैं, तो आवेदन कर सकते हैं।
ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी होगी। 58 वर्ष या उससे अधिक उम्र के शिक्षकों की समस्याओं को ध्यान में रखकर उन्हें ट्रांसफर पोस्टिंग से अलग रखा गया है। ऐच्छिक ट्रांसफर के लिए वे आवेदन कर सकते हैं। मिथिलेश तिवारी, मंत्री, शिक्षा विभाग
