Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 21, 2026

एफएलएन प्रशिक्षण से 23 शिक्षक और शिक्षामित्र गैरहाजिर

एफएलएन प्रशिक्षण से 23 शिक्षक और शिक्षामित्र गैरहाजिर

अमरोहा। मंडी धनौरा ब्लॉक संसाधन केंद्र के निरीक्षण में एफएलएन प्रशिक्षण से पांच प्रधानाध्यापक, 11 सहायक अध्यापक और सात शिक्षामित्र समेत 23 अनुपस्थित मिले। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका ने सभी से अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने बताया कि शनिवार को बीआरसी धनौरा में समग्र शिक्षा के तहत परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों व शिक्षामित्रों का पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण चल रहा था। 50-50 के बैच में आयोजित प्रशिक्षण में एआरपी प्रशिक्षण दे रहे थे। अनुपस्थिति पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा।



उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान से जुड़ी प्रभावी शिक्षण पद्धतियों की जानकारी देना है। 

एफएलएन प्रशिक्षण से 23 शिक्षक और शिक्षामित्र गैरहाजिर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link