Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 21, 2026

बिना अनुमति वीडियो बनाने पर दर्ज कराएंगे प्राथमिकी

बिना अनुमति वीडियो बनाने पर दर्ज कराएंगे प्राथमिकी

पीडीडीयू नगर। कंपोजिट विद्यालय अलीनगर में शनिवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा के साथ कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि फर्जी यू-ट्यूबर विद्यालयों में पहुंचकर वीडियो बनाते हैं और शिक्षकों से बयान लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करते हैं। इससे विभाग और शिक्षकों की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने शिक्षकों से जबरन वीडियो बनाने या बयान लेने का प्रयास करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। 



जिला महामंत्री सुनील सिंह यादव ने चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी शिक्षक को समस्या होने पर संगठन के माध्यम से जानकारी दें, उसका उचित पोर्टल पर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिराज अहमद ने संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान पर चर्चा की। बैठक में श्रीकांत खरवार, पंकज श्रीवास्तव, रामाज्ञा शर्मा, शिवनारायण दुबे, वीरेंद्र दत्त, परमानंद सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, अमरेश तिवारी, अतुल त्रिपाठी, संतोष श्रीवास्तव, सुजीत सिंह यादव, सुबोध कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संचालन ब्लॉक मंत्री हिमांशु कुमार तिवारी ने किया। 

बिना अनुमति वीडियो बनाने पर दर्ज कराएंगे प्राथमिकी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link