Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 21, 2026

बिहार के मॉडल स्कूलों में डीएम, एडीएम, एसडीएम, बीडीओ व डीईओ भी पढ़ाएंगे... ताकि छात्रों-अफसरों में संवाद हो

 बिहार के मॉडल स्कूलों में डीएम, एडीएम, एसडीएम, बीडीओ व डीईओ भी पढ़ाएंगे... ताकि छात्रों-अफसरों में संवाद हो


बिहार के 700 मॉडल स्कूलों में डीएम, एडीएम, एसडीएम, बीडीओ, डीईओ, सीओ भी पढ़ाएंगे। इसके साथ ही यदि जिले के एएसपी, एसपी और डीएसपी भी चाहे तो छात्रों को पढ़ा सकते है। अधिकारियों का मॉडल स्कूल में पढ़ाने की वजह छात्रों और अधिकारियों के बीच सीधे संवाद है। इसके साथ ही छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। अधिकारियों को भी छात्रों की समस्याओं के बारे में जानकारी मिलेगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रोशन ने सभी जिलों के डीएम को मॉडल स्कूलों से एक-एक अधिकारियों को संबद्ध किए जाने का निर्देश दिया है। जिससे शिक्षा विभाग को जानकारी मिल सके कि किन मॉडल स्कूलों में किस स्तर के अधिकारी पढ़ाएंगे।


अधिकारी मॉडल स्कूलों में सप्ताह में एक दिन यानि महीने में 4 दिन पढ़ाएंगे। इस दौरान वह अपने रुचि और विषय के मुताबिक एक या उससे अधिक क्लास ले सकते है। इसके साथ ही अधिकारी छात्रों को पाठ्य-टीका, गृहकार्य और कक्षा में पढ़ाई की प्रक्रिया का भी अवलोकन करेंगे। अधिकारी विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, अनुशासन और नियमित उपस्थिति की समीक्षा करेंगे। शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ स्कूल की आधारभूत सुविधाओं की भी जांच की जाएगी। इसमें बिजली, सफाई, शौचालय, पेयजल, परिसर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। अधिकारी मॉडल स्कूलों में आने के दौरान प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के साथ बैठक कर स्कूल के सर्वांगीण विकास को लेकर जरूरी कदमों पर भी चर्चा की जाएगी। स्कूलों में नवाचार को बढ़ावा देने पर भी अधिकारियों को विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

बिहार के मॉडल स्कूलों में डीएम, एडीएम, एसडीएम, बीडीओ व डीईओ भी पढ़ाएंगे... ताकि छात्रों-अफसरों में संवाद हो Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link