यूपी में अब तक साढ़े नौ लाख से अधिक को नियुक्ति: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में यूपी पुलिस के मॉडल की चर्चा होती है। पहले यूपी पुलिस के आधे से ज्यादा पद खाली थे। प्रदेश में चार लाख पुलिस बल की आवश्यकता थी, लेकिन दो लाख से भी कम पुलिसकर्मी थे। भर्तियां न्यायालयों में अटकी हुई थीं।
योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में अब तक साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को यूपी शासन में सेवा का अवसर मिला है। यूपी बीमारू राज्य से उबरा है। रेवेन्यू सरप्लस राज्य है। अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हुई है। पहले यूपी में हर दूसरे दिन दंगे होते थे और महीनों कर्फ्यू रहता था। बरेली, अलीगढ़, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत अलग-अलग हिस्सों में दंगों की स्थिति रहती थी। माफिया चुनौती बने हुए थे। उनका काफिला निकलता था तो दूसरे लोगों के वाहन रोक दिए जाते थे। आज कोई माफिया असलहा लहराता। उपद्रवग्रस्त प्रदेश अब उत्सवपूर्ण प्रदेश है। इसमें यूपी पुलिस की बड़ी भूमिका है।

