Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 21, 2026

राहत: पहली काउंसलिंग रद्द करने का फैसला बदला

राहत: पहली काउंसलिंग रद्द करने का फैसला बिल 

यूपी नीट यूजी-2026 की पहले चरण की काउंसलिंग में हिस्सा ले चुके अभ्यर्थियों को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। जो अभ्यर्थी पहले चरण की काउंसलिंग में प्रवेश ले चुके थे, उनका एडमिशन बरकरार रहेगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सात सितंबर को हुई काउंसलिंग इसके पहले रद्द कर दी थी।






यूपी नीट यूजी-2026 की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम भी रविवार को जारी कर दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य के राजकीय व निजी क्षेत्र के मेडिकल व डेंटल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में संचालित एमबीबीएस/बीडीएस की राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आगे बढ़ेगी। आधिकारिक यूपी नीट पोर्टल पर भी दूसरे चरण की काउंसलिंग से संबंधित अधिसूचना उपलब्ध है।




संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण की मेरिट सूची 21 सितंबर (सोमवार), 2026 को जारी होगी। अभ्यर्थी 21 सितंबर को अपराह्न 2 बजे से 24 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे तक ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। सीट आवंटन परिणाम 25 सितंबर को जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, वे 26 सितंबर से 1 अक्तूबर तक आवंटन पत्र डाउनलोड कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

राहत: पहली काउंसलिंग रद्द करने का फैसला बदला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link