वेतन भुगतान में विलंब से शिक्षक हो रहे परेशान
बिहार स्टेट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में रविवार को लाजपत पार्क में संगठन की कोर कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती के साथ शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से नैना कुमारी को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में रसोइयों एवं सफाईकर्मियों के बकाया वेतन का अविलंब भुगतान, मध्याह्न भोजन मद में राशि भुगतान में आ रही बाधा व ग्रामीण विद्यालयों में जीएसटी बिल की अनुपलब्धता से उत्पन्न समस्याओं के
●बिहार स्टेट टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की हुई बैठक
●लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया गया जोर
समाधान की मांग की गई। संघ ने सितंबर माह के लंबित वेतन तथा अक्टूबर माह के सभी कोटि के शिक्षकों के वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि जांच के नाम पर वेतन भुगतान में अनावश्यक विलंब से शिक्षकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रह है। बैठक में प्रदेश महासचिव फिरदौस आलम, प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुंदन, जिला उपाध्यक्ष अनुपम राजीव, जिला सचिव राजीव कुमार, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार, सुदामा कुमार, नैना कुमारी, संजीव कुमार विद्यार्थी,
पवन कुमार, सुबोध कुमार, प्रेम कुमार, शहला शहनाज सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

