परिषदीय स्कूलों के शिक्षक 18 को करेंगे विरोध-प्रदर्शन
लखनऊ। यूपी में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों से नियुक्ति व शैक्षिक दस्तावेज मांगे जाने का विरोध शुरू हो गया है। 18 नवंबर को सभी जिलों में शिक्षक इसे लेकर विरोध करेंगे। वहीं सात सूत्रीय मांग पत्र सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

