अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने का स्वागत
लखनऊ। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अग्निवीरों की सेवा अवधि में दो वर्ष की वृद्धि और राज्य कर्मचारियों को बोनस दिए जाने संबंधी निर्णय का गुरुवार को स्वागत करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं कर्मचारी नेताओं ने बोनस दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का आभार जताया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में मानस मुकुल त्रिपाठी, सचिन गोयल, संजीव कुमार सिन्हा, सौरभ सिंह, विजय कुमार शुक्ला, अख्तर सिद्दीकी, उपासना पाण्डेय व अन्य शामिल हैं।
