शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, बहस
लखनऊ। 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती की आरक्षण विसंगति दूर करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने नारेबाजी कर नियुक्ति मांगी। उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षित श्रेणी में शामिल कर भर्ती का परिणाम संशोधित करने और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की। पुलिस की अभ्यर्थियों से तीखी बहस और नोकझोक हुईं। पुलिस ने जबरन बस में बैठाकर इको गार्डन भिजवाया। अभ्यर्थी बीते दो महीने से इको गार्डेन में धरना दे रहे हैं।

