नव नियुक्त शिक्षकों को वेतन देने के निर्देश
लखनऊ। अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों के नव नियुक्त शिक्षकों को दीपावली से पहले वेतन दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। करीब तीन हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती बीते दिनों की गई थी। जिलों में शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेजों के सत्यापन के कारण उनका वेतन रुका हुआ है। जिसके कारण उन्हें मुसीबत हो रही थी। अब राहत मिलने की उम्मीद है।

