Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 14, 2026

एक्स पर एक पोस्ट में साझा करें 20 फोटो और वीडियो

एक्स पर एक पोस्ट में साझा करें 20 फोटो और वीडियो


न्यूयॉर्क, एजेंसी: एक्स ने एक पोस्ट में फोटो और वीडियो साझा करने की सीमा बढ़ा दी है।




अब यूजर्स एक ही पोस्ट में 4 की जगह 20 फोटो और वीडियो साझा कर सकेंगे। इससे पहले प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में अधिकतम चार फोटो या वीडियो जोड़ने की सुविधा थी। नई सुविधा से यूजर्स एक साथ ज्यादा तस्वीरें और वीडियो साझा कर सकेंगे। इस बदलाव से खासतौर पर उन लोगों को फायदा होगा, जो किसी कार्यक्रम या खास मौके की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करना चाहते हैं।


इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में 20 फोटो-वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं। फेसबुक पोस्ट में फोटो और वीडियो अपलोड करने की तय सीमा नहीं है।

एक्स पर एक पोस्ट में साझा करें 20 फोटो और वीडियो Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link