IAS Transfer List: यूपी में बड़े स्तर पर फेरबदल, 38 आईएएस अफसरों का तबादला, पांच जिलों के डीएम भी बदले
IAS Transfer List: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन की ओर से 38 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। इनमें सीतापुर, मुजफ्फरनगर, महाराजगंज, बिजनौर और सिद्धार्थनगर के डीएम भी बदले गए हैं। शासन की ओर से सभी अफसरों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी गई है। इतने बड़े स्तर पर हुए तबादले से अन्य विभागों में हड़कंप मचा है।


