निपुण मूल्यांकन दो चरणों में 21 दिसंबर से
लखनऊ, । यूपी के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के कक्षा एक व कक्षा दो के छात्रों का निपुण मूल्यांकन किया जाएगा। दो चरणों में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के प्रशिक्षु हर स्कूल में दोनों कक्षाओं के 12-12 छात्रों का निपुण मूल्यांकन करेंगे। पांच प्रतिशत परिणामों की औचक जांच की जाएगी।
अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए। निपुण मूल्यांकन 21 दिसंबर से 30 दिसंबर व 20 जनवरी से 30 जनवरी 2027 तक चलेगा। 80 प्रतिशत छात्रों के इस टेस्ट में पास होने पर विद्यालय को निपुण विद्यालय घोषित किया जाएगा। निपुण प्लस एप की मदद से स्कूलों में यह डीएलएड प्रशिक्षु निपुण मूल्यांकन करेंगे। जिसमें वह गणित व भाषा से संबंधित दक्षताओं का आंकलन करेंगे।

