Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 14, 2026

मोबाइल बिगाड़ रहा बच्चों की सेहत, घेर रहा तनाव

मोबाइल बिगाड़ रहा बच्चों की सेहत, घेर रहा तनाव

लखनऊ, । पढ़ाई के लिए हाथ में थमाया गया मोबाइल अब बच्चों की मानसिक सेहत पर भारी पड़ने लगा है। ऑनलाइन पढ़ाई के बहाने शुरू हुआ स्क्रीन का इस्तेमाल धीरे-धीरे लत में बदल रहा है। बच्चे छह से सात घंटे तक मोबाइल पर गेम खेलने, वेब सीरीज देखने और चैटिंग में बिता रहे हैं। इसका असर उनके व्यवहार पर दिखने लगा है। कम उम्र में ही तनाव, चिड़चिड़ापन, मानसिक थकान और गुस्से जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।


केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की स्क्रीनिंग में यह चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। विभाग की ओपीडी में आने वाले हर 200 मरीजों में 15 से 20 बच्चे समस्याओं से ग्रस्त मिल रहे हैं। इनमें 13 से 17 साल के किशोरों की संख्या अधिक है। दवा देनी पड़ रही है। विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. आदर्श त्रिपाठी के मुताबिक बच्चे घंटों गेम खेलते हैं।






घट रही याद्दाश्त


अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक व वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. देवाशीष शुक्ला नेू बताया कि छह से आठ घंटे मोबाइल स्क्रीन के सामने गुजार रहे हैं। इससे बच्चों की याददाश्त कमजोर हो रही है।

मोबाइल बिगाड़ रहा बच्चों की सेहत, घेर रहा तनाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link