Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 14, 2026

कला, संगीत व शारीरिक शिक्षा के अभ्यर्थियों को टीईटी से छूट देने की मांग

कला, संगीत व शारीरिक शिक्षा के अभ्यर्थियों को टीईटी से छूट देने की मांग

प्रयागराज: अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए टीईटी अनिवार्य है।

शुक्रवार को प्रतियोगी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामता राम पाल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें कला, संगीत व शारीरिक शिक्षा के अभ्यर्थियों ने टीईटी से छूट देने की मांग उठाई। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि टीईटी में उन्हें शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी। ऐसे में उन्हें टीईटी से मुक्त रखा जाए।





वहीं, संयुक्त हुंकार मंच के पंकज पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे दूसरे प्रतिनिधिमंडल ने स्नातक में तीन वर्ष की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की।


पंकज पांडेय ने कहा कि टीजीटी भर्ती प्रक्रिया में तमाम विसंगतियां हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से मांग की जा रही है कि आवेदन में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि पात्र छात्र इसमें आवेदन कर सकें। ज्ञापन देने वालों में राधा देवी, प्रेमचंद्र, आदित्य आनंद, दीपक कुमार मौजूद रहे।



कला, संगीत व शारीरिक शिक्षा के अभ्यर्थियों को टीईटी से छूट देने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link