Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 14, 2026

अटल आवासीय विद्यालयों को और बेहतर बनाएं:गोयल

अटल आवासीय विद्यालयों को और बेहतर बनाएं:गोयल

लखनऊ,मुख्य सचिव एसपी गोयल ने अटल आवासीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को प्रदेश के सभी 18 मंडलों में संचालित अटल आवासीय विद्यालयों की राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने अटल आवासीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता, छात्रावास प्रबंधन एवं संचालन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए और कहा कि अटल आवासीय विद्यालय श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।




लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने निर्देश दिए हैं कि सहायक आचार्य परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जाए। परीक्षा के आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षा केंद्रों पर कोषागार प्रबंधन, कार्मिकों की तैनाती एवं उनके समुचित प्रशिक्षण तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था समय से पूरी की जाए। यह परीक्षा 19 एवं 20 नवंबर को प्रदेश के छह जनपदों में दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा में 1,27,571 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।


मुख्य सचिव ने ये निर्देश शुक्रवार को सहायक आचार्य परीक्षा-2026 के सफल आयोजन के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सहित सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। परीक्षा कक्षों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था रहे।


उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता एवं शुचिता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि गोपनीय परीक्षा सामग्री के भंडारण एवं परिवहन के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। कोषागार से परीक्षा सामग्री की निकासी पर विशेष ध्यान दिया 

अटल आवासीय विद्यालयों को और बेहतर बनाएं:गोयल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link