Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 14, 2026

स्पेशल एजुकेटर की स्क्रीनिंग में टीईटी उत्तीर्ण को दिया जाएगा सबसे पहले मौका, दिशा निर्देश जारी

 स्पेशल एजुकेटर की स्क्रीनिंग में टीईटी उत्तीर्ण को दिया जाएगा सबसे पहले मौका, दिशा निर्देश जारी

 प्रयागराज: बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से विशेष शिक्षकों (स्पेशल एजुकेटर) की स्क्रीनिंग को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि 13 नवंबर से शुरू होने वाली स्क्रीनिंग में सबसे पहले टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही मौका दिया जाए।




सर्वोच्च न्यायालय की याचिका 'रजनीश कुमार पांडेय व अन्य बनाम यूनियन आफ इंडिया' में पारित आदेश और राज्य आयुक्त दिव्यांगजन के निर्देशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। यह भी कहा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों व विशेष शिक्षकों के लिए तीन नवंबर को विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा कराई गई। इसमें नान टीईटी अभ्यर्थियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। विभाग का मानना है कि बिना टीईटी वाले अभ्यर्थियों के परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उन्हें दोबारा स्क्रीनिंग के लिए [जाना पड़ता, इससे बचने के लिए] कदम उठाया जा रहा है। तीन नवंबर की विशेष टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का विवरण सभी जिलों से निर्धारित प्रारूप पर लिया जाएगा। अभिलेखों के सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। सचिव ने जिला समन्वयकों (समेकित शिक्षा) को भी इस संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं कि जिलाधिकारी की ओर से अनुमोदित सूची के साथ स्क्रीनिंग समिति के समक्ष उपस्थित हों।

स्पेशल एजुकेटर की स्क्रीनिंग में टीईटी उत्तीर्ण को दिया जाएगा सबसे पहले मौका, दिशा निर्देश जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link