Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 14, 2026

टीजीटी भर्ती में 50 प्रतिशत की बाध्यता समाप्त करने को दिया ज्ञापन

 टीजीटी भर्ती में 50 प्रतिशत की बाध्यता समाप्त करने को दिया ज्ञापन

टीजीटी 2026 के 17,735 पदों पर होने वाली भर्ती में स्नातक स्तर पर 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता समाप्त करने तथा भर्ती प्रक्रिया की अन्य विसंगतियों को दूर करने की मांग करते हुए युवा मंच ने आंदोलन तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस धरना स्थल पर ज्ञापन दिया गया। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा वर्ष 2011 से पूर्व स्नातक में 50 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया गया, लेकिन उसके बाद की भर्तियों में स्नातक स्तर पर 50 प्रतिशत अंकों की बाध्यता लागू कर दी गई। इससे बहुत से लोग प्रभावित हो रहे हैं।



इसके अतिरिक्त पोर्टल में लगातार संशोधन, तकनीकी खामियों एवं योग्यता संबंधी अस्पष्टता के कारण अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिन बढ़ाने तथा परीक्षा की तिथि कम से कम 30 दिन आगे बढ़ाने का भी आग्रह किया गया है। इस दौरान याची कौशल कुमार विश्वकर्मा, अमित, सुनील, चंद्रजीत, आनंद, सुभान पाल, रामसेवक, अमित यादव, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

टीजीटी भर्ती में 50 प्रतिशत की बाध्यता समाप्त करने को दिया ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link