शिक्षक के खाते से 40 हजार रुपये कर दिए पार
फतेहपुर- अपराधियों ने ग्राम खेड़ा जाट निवासी शिक्षक सुरेंद्र सिंह के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर सीकरी थाने में दी है।
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम खेड़ा जाट निवासी शिक्षक ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आया था। बातों के दौरान उसने बहाने से ओटीपी पूछ ली। इसके बाद एनीडेस्क के माध्यम से तीन बार में 40 हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने खाते से रुपये निकाले जाने की तहरीर थाने में दी है।

