वाराणसी। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के टीकाकरण में प्रदेश के 75 जिलों में वाराणसी समेत आठ जिलों को पहला स्थान मिला है। यहां के 100 फीसदी शिक्षकों व कर्मचारियों ने दोनों डोज लगवा ली है।
जौनपुर में 91.51 फीसदी शिक्षकों ने टीका लगवा लिया है, लेकिन गैर शैक्षणिक सिर्फ 50 फीसदी कर्मचारियों ने ही टीकाकरण करवाया है। वाराणसी में 43,082 शिक्षकों के साथ 4312 गैर शैक्षणिक स्टाफ ने कोरोना टीका लगवाया है। सोनभद्र मात्र एक ऐसा जिला है जहां 94.50 कर्मचारी टीका लगवा चुके हैं। वहीं, केवल 66.74 फीसदी शिक्षकों ने टीकाकरण करवाया है। भदोही में शिक्षकों की यह संख्या 91.01 है। वहीं, 79.63 गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने टीका लगवाया है। चंदौली में 92.61 शिक्षक व 92.53 फीसदी स्टाफ टीका लगवा चुका है।

