बालिकाओं से छेड़खानी में शिक्षामित्र गिरफ्तार
मौदहा। परिषदीय स्कूल में दो नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी शिक्षामित्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। क्षेत्र के एक गांव के परिषदीय स्कूल में पांच व छह वर्षीय बालिकाओं के साथ आरोपी शिक्षामित्र धर्मवीर सिंह ने शौचालय में ले जाकर छेड़खानी की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया था। पीड़ित बालिकाओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा गया है। (संवाद)

