न्याय पंचायत रतनपुर कलां, कुंदरकी की मासिक शिक्षक संकुल मीटिंग का आयोजन गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय मालीपुर में किया गया। मीटिंग की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, एसआरजी सचिन शुक्ला, संजय विशाल नेगी व रितु त्यागी ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं सुनीता पाल, अमिता, गुंजा देवी, शालिनी गुप्ता, राजीव कुमार व अन्य ने टीएलएम, मिशन प्रेरणा, लर्निंग गैप आदि पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय की शिक्षिका ऋतु शर्मा ने आदर्श शिक्षण योजना का प्रस्तुतीकरण किया। इसके बाद शाजिया इशराक ने कहानी को रोचक हाव भाव के साथ प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि अरुण कुमार ने विद्यालय उन्नयन के लिए योग्य निर्देश दिए। सभी एसआरजी ने स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम, ई-पाठशाला व शिक्षक के कर्त्तव्यों पर विस्तृत चर्चा की। एआरपी गजराज सिंह, प्रतिभा रानी, राजेश कुमार के साथ संकुल शिक्षक अनिल कुमार, विनीत कुमार, दीपक गोले व न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों से एक-एक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाध्यापक चन्द्रप्रकाश सिंह, जयपाल सिंह, रजनीश, ओगार सिंह, मेघा सहाय, हिमांशु व अन्य समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। संचालन विद्यालय की सहायक अध्यापिका बबीता यादव ने किया।