छात्र रेहान ने बनाई घास कटर मशीन
नगर बाजार (बस्ती ) । प्राथमिक विद्यालय मरवटिया बाबू में कक्षा तीन के छात्र रेहान अली ने खिलौनों के पुर्जे से घास काटने की मशीन बनाकर सबको दंग कर दिया। विद्यालय के शिक्षक उसकी प्रतिभा को निखारने के लिए उसे लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं।
सामान्य परिवार के रेहान अली का बचपन से ही खिलौनों से जोड़ तोड़ करने की आदत है। जब उसकी मां उसे कोई खिलौने दिलाती है, तो वह उसकी तकनीकी जानने के लिए उत्सुक हो जाता है। हाल ही में उसकी मां ने कहीं से खिलौना मोटर कार दिलाई। खेलते समय उसके दिमाग में आया कि मोटर रिमोट में लगे मोटर से घास काटने वाला घास कटर बनाया जा सकता है। फिर उसने मोटर कार से उसका मोटर निकाल लिया और कैंची के आकार में दो लकड़ियों के बीच उसको बैठा कर उसमें ब्लेड लगा दिया और मोबाइल के बैटरी को सेट कर बटन लगाकर चालू कर दिया।
बैटरी से स्पीड बढ़ी तो वह विद्यालय परिसर में उगे छोटे छोटे घास व फूल पौधों की पत्तियों को काटने लगा। अभी हाल ही में उसने मोबाइल के बैटरी व सौर ऊर्जा से चलने वाला पंखा बनाकर लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। घर में पड़े खराब गत्ते में उसने खिलौने में लगने वाले मोटर को बांस की दो फट्टियों के बीच में लगाया और प्लास्टिक की पत्तियां फिट कर मोबाइल के बैटरी के सहारे उसे चालू कर दिया, जिसे देखकर विद्यालय के स्टाफ दंग रह गए।
प्रधानाध्यापक संघ मित्रा गुप्ता ताया कि रेहा अली पुत्र मो. याकूब निवासी ढोड़ऊपुर थाना नगर को का निवासी है। वह पढ़ाई के साथ साथ टूटे-फूटे व खराब पड़े खिलौने आदि के उपकरण इकट्ठा कर कुछ को न कुछ बनाता रहता है। उन्होंने बूर कहा कि इस विद्यार्थी का हुनर ने में देखकर स्वयं स्कूल का स्टाफ दंग ीटर रह गया। तकनीकी देख ग्राम प्रधान में ने प्रतिभा का सम्मान करने के लिए त उसकी पीठ थपथपाई। खिलौने से बनाई गई घास कटर व पंखा स्कूल जसे में अन्य विद्यार्थियों के लिए एक रह सीख है। जिला स्तर पर होने वाली गुप्ता विज्ञान प्रदर्शनी में भी रेहान के मॉडल को भेजा जाएगा।

