आगरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के • जिलामंत्री बृजेश दीक्षित का कहना है कि दो वर्ष बाद विद्यार्थियों को भौतिक रूप से पढ़ाने के लिए स्कूल पहुंचे शिक्षकों को विभाग ने लिपिक बना दिया है। कंप्यूटर में डाटा फीडिंग का काम दे दिया गया है। जिले के शिक्षकों और विद्यार्थियों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है।
शिक्षक 36 तरह के गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे हुए हैं। मानव संपदा फीडिंग, ऑपरेशन कायाकल्प में 14 पैरामीटर्स पर फीडिंग, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर फीडिंग में मिड-डे मील के कन्वर्जन कास्ट व खाद्यान्न की फीडिंग आदि कार्य हैं। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति की गुहार लगाई जाएगी। संगठन रणनीति बनाकर गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार करेगा ब्यूरो

