Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 23, 2021

बीआरसी लिपिक निलंबित, बीएसए ने एबीएसए को दिया नोटिस

हमीरपुर - पौथिया गांव स्थिति कन्या प्राथमिक विद्यालय को शिक्षिका के निधन के बाद परिजन देयक धनराशि की भुगतान की मांग चार साल से कर रहे हैं।


बीएसए सतीश कुमार ने बताया कि शिक्षिका अनीता का निधन 10 अक्तूबर 2017 को हो गया था। देयकों के भुगतान को लेकर पति द्वारा विभाग को सूचित किया गया था दो वर्ष बाद पति का भी निधन हो गया। तबसे परिजन भुगतान के लिए भटक रहे हैं। 

जांच में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। बीआरसी सुमेरपुर में तैनात लिपिक आशुतोष यादव को निलंबित किया है। तत्कालीन एबीएसए विनय कुमार विश्वकर्मा को नोटिस जारी किया है। मौजूदा एबीएसए व्यासदेव को प्रतिकूल प्रविष्टि व पटल प्रभार के लिपिक सुरेंद्र द्विवेदी, जितेंद्र राजपूत व विश्राम प्रजापति के द्वारा इस मामले में क्या कार्यवाही की गई। इसकी जानकारी के लिए नोटिस जारी किया गया है।

बीआरसी लिपिक निलंबित, बीएसए ने एबीएसए को दिया नोटिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link