Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 23, 2021

एडीएम, एसडीएम और बीडीओ , हर महीने जाचेंगे पांच-पांच स्कूल

 एडीएम, एसडीएम और बीडीओ , हर महीने जाचें पांच-पांच स्कूल 

जिले के सभी अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और अपर नगर मजिस्ट्रेट के साथ ही सभी बीडीओ को अपने अपने काम के साथ ही हर महीने पाचं स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों की जांच करनी होगी। साथ ही महीने में कम से कम एक बार ब्लॉक गोदाम का निरीक्षण करते हुए दो से तीन राशन की दुकानों के वितरण का सत्यापन करना होगा। उन्हें दो बार ग्राम पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर में भी शामिल होना होगा। महीने में कम से कम से कम एक बार महिला समूहों के साथ बैठक करके आजीविका मिशन के प्रति प्रेरित करते हुए प्रशिक्षण देना होगा। 



जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने यह नई व्यवस्था बनाते हुए निर्देश दिए हैं कि सभी एडीएम, एसडीएम, एसीएम और बीडीओ को कम से कम पांच परिषदीय स्कूलों का प्रेरणा एप के माध्यम से निरीक्षण करते हुए अपलोड कराना होगा। 

बेसिक स्कूलों में शिक्षण और अन्य व्यवस्था को ठीक करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इसके साथ ही मनरेगा में रोजगार सृजन कर जरूरतमंदो की मदद करने और आजीविका मिशन के तहत अधिक से अधिक महिला सूमहों को रोजगार देने व राशन वितरण व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से अफसरों को हर माह तीन से पांच केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। विजय किरन आनंद, डीएम

एडीएम, एसडीएम और बीडीओ , हर महीने जाचेंगे पांच-पांच स्कूल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link