फतेहपुर चौरासी। गांव मंगलीखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय का मंगलवार की रात ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह स्कूल खुलने पर वारदात की जानकारी हुई। प्रधान शिक्षक राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रसोई घर से गैस सिलिंडर, बर्तन, खाद्य सामग्री के अलावा बच्चों की खेलने की किट, एक कसा चोरी हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

