Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 30, 2021

शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया

 उन्नाव। शिक्षक समस्याओं को लेकर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के पदाधिकारियों ने डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने पदाधिकारियों का उत्साहवर्द्धन किया।



शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि विधान परिषद में सदन के पटल पर संगठन के द्वारा तदर्थ शिक्षकों, वित्तविहीन शिक्षकों पुरानी पेंशन बहाली, चिकित्सीय सुविधा दिए जाने के मुद्दे लगातार उठाए जा रहे हैं। लेकिन समाधान नहीं हो पाया। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। सरकार ने ना मानदेय ही दिया है ना ही इनकी सेवा नियमावली बनाई बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन भी बंद कर दी गई है। अब संघर्ष ही एकमात्र विकल्प है जिसे शिक्षक को अपने आत्मसम्मान को बचाने के लिए लड़ना ही होगा।


जिला अध्यक्ष व प्रदेशीय मंत्री देवस्वरूप त्रिवेदी ने कहा है कि शिक्षकों से संगठित होने का आह्वान किया। कहा कि अगर संगठित नहीं हो पाए तो आने वाले समय में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को दिया जाने वाला अनुदान भी छीन लिया जाएगा। वित्तविहीन विद्यालय का शिक्षक बंधुआ मजदूरों से बदतर होगा। डीआईओएस राजेंद्र कुमार ने शिक्षकों के अवशेष देयक, मृतक आश्रित नियुक्ति, पदोन्नति, एनपीएस कटौती की समस्याओं का तत्काल समाधान किया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दयाशंकर पाठक भी धरना स्थल पहुंचे और ज्ञापन लिया। जिला मंत्री रमेश कुमार गौतम, कमलेश नाथ अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोदकृष्ण शर्मा, वीरेंद्र विक्रम सिंह, प्रधानाचार्या विकासिनी श्रीवास्तव, सुधा श्रीवास्तव, कनक शुक्ला, सची सिंह, अरुण सिंह, रामशंकर, पवन त्रिवेदी, उमेश श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link