अब नर्सरी से मिलेगा बच्चों को पौष्टिक खाना.
नई दिल्ली। सरकारी व सहायताप्राप्त स्कूलों में बच्चों को अब ज्यादा पौष्टिक भोजन मिलेगा। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पीएम पोषण योजना को मंजूरी दी। इसमें पहली से आठवीं कक्षा के अलावा बाल वाटिका या नर्सरी के बच्चों को भी शामिल किया गया है:
योजना का लक्ष्य बच्चों को महज खाना देने के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर भोजन उपलब्ध कराना है। इसके लिए हरी सब्जियों व प्रोटीन को भी मेन्यू में शामिल किया जाएगा। पहले से चल रही मध्याह्न भोजन योजना इसमें समाहित कर दी गई है। केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि पीएम पोष योजना के तहत देश के 11.2 लाख सरकारी और सहायताप्राप्त स्कूलों के 11.8 करोड़ बच्चों को पांच साल तक खाना खिलाया जाएगा। इस पर 1.31 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

