दिव्यांग छात्र को बनाया गया प्रधानाचार्य
कोरांव/लेड़ियारी माध्यमिक विद्यालय देवीबांध के प्रधानाध्यापक अग्नि प्रकाश शर्मा द्वारा एक नई तरह का प्रेरक कार्य किया गया है। दिव्यांग एवं विधवाओं को सम्मानित एवं उत्साहित करने के लिए विद्यालय लगातार अभियान चला रहा है।
इसी कड़ी में बुधवार को कक्षा छह के दिव्यांग छात्र अमन कुमार को 30 मिनट के लिए विद्यालय का प्रधानाध्यापक बनाकर उसका उत्साह वर्धन किया गया। प्रधानाध्यापक बनते ही अमन ने सबसे पहले छात्र पंजिका, एमडीएम आदि रजिस्टर देखा। इसके बाद प्रेरणा एवं डीबीटी ऑनलाइन डाटा फीडिंग कार्य को देखा और उसकी कार्यप्रणाली को समझा.

