Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 20, 2021

श्रम कल्याण योजना से जोड़ी जाएंगी पांच लाख महिलाएं

 श्रम कल्याण योजना से जोड़ी जाएंगी पांच लाख महिलाएं 

लखनऊ। मनरेगा के जरिये महिला सशक्तीकरण के लिए पांच लाख महिला श्रमिकों का श्रम कल्याण योजना के लिए पंजीकरण कराया जाएगा। वहीं एक लाख महिलाओं के घर या खेत में व्यक्तिगत लाभ योजना के तहत कार्य कराए जाएंगे। ग्राम्य विकास विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में इस लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी की है।

श्रम कल्याण योजना से जोड़ी जाएंगी पांच लाख महिलाएं


मनरेगा में सौ दिन काम करने वाले श्रमिकों का श्रम कल्याण योजना में पंजीकरण कराया जाता है। पंजीकरण के बाद महिला श्रमिकों को बेटी के विवाह पर अनुदान, चिकित्सा सहायता निधन पर मुआवजा सहित अन्य सहायता दी जाती है। इसी के तहत ग्राम्य विकास विभाग दिसंबर से पहले मनरेगा में कार्यरत महिला श्रमिकों में से पांच लाख श्रमिकों से सौ दिन का रोजगार कराकर उनका पंजीकरण कराने की तैयारी की है। यह मनरेगा में अब तक की सबसे बड़ी संख्या होगी। श्रम कल्याण योजना की 15 योजनाओं का लाभ मिलने से इससे पांच लाख ग्रामीण परिवारों को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

श्रम कल्याण योजना से जोड़ी जाएंगी पांच लाख महिलाएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link