Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 20, 2021

दो दिन छाएंगे बादल फिर सप्ताहभर बरसेंगे

 * दो दिन छाएंगे बादल फिर सप्ताहभर बरसेंगे 

* मौसम विभाग ने चार दिन बारिश के लिए जारी किया यलो अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून के उतार चढ़ाव के साथ इस सप्ताह लगातार बारिश के आसार हैं। हालांकि शुरुआती दो दिन बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद सप्ताहंत तक तेज बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे सूरज की तपिश बनी रहेगी और बीच-बीच में बादलों की वजह से राहत भी मिलेगी।


मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम सामान्य से एक अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 64 से 93 फीसदी तक पहुंच गया। इस वजह से सूरज की तेज तपिश के साथ चिपचिपी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा सूरज ढलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। दिल्ली के अन्य मानक केंद्रों की बात करें तो पालम में 34.2 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड पर 33.8, रिज में 34.8, आयानगर में 33.4, गुरुग्राम में 34.2 व नोएडा में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।



मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। कि अगले दो दिन तक बादल छाए रह सकते हैं। अगले 24 घंटों अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 22 सितंबर के बाद दिल्ली का मौसम करवट लेगा और लगातार चार दिन तक यलो अलर्ट के साथ तेज बारिश की संभावना है। अभी तक दिल्ली में कुल 1170 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।




दो दिन छाएंगे बादल फिर सप्ताहभर बरसेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link