Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 31, 2021

स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, पांच बच्चे जख्मी

 चिलकहर। शिक्षा क्षेत्र के वीरपुर प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को छत का प्लास्टर गिर गया। हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए। जिस समय हादसा हुआ, स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं। पढ़ाई कर रहे बच्चों के ऊपर प्लास्टर का टुकड़ा गिरने अफरातफरी मच गई। सभी घायलों | को कुरेजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां दो बच्चों की गंभीर | स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


प्राथमिक विद्यालय वीरपुर में शनिवार को बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान छत से प्लास्टर का | हिस्सा गिरने से अफरातफरी मच गई। आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। आनन-फानन में सभी बच्चों को वहां से बाहर निकला गया। घायलों में गड़वार थाना क्षेत्र के | वीरपुर निवासी पांचवीं की छात्रा | रीता पुत्री स्व. रवि प्रकाश, कक्षा तीन की छात्रा अनु यादव पुत्री अनिल यादव, प्रियंका, कुसुम चंदन आदि शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए ले जाया गया। रीता (10) और अन्नू (8) को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि एक माह पहले ही ग्राम प्रधान की ओर से विद्यालय की छत की सफाई कराई गई थी। अभी कुछ दिन भी नहीं बीते की छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर पड़ा। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका पूनम सिंह यादव ने बताया कि करीब एक माह पहले ग्राम प्रधान द्वारा छत की सफाई का कार्य कराया गया था। सभी बच्चे सही सलामत हैं। बच्चों को फील्ड में पढ़ाया जा रहा है।

स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, पांच बच्चे जख्मी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link