तालग्राम (कन्नौज)। फेसबुक के जरिये प्रधानाध्यापिका को प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा देकर सिपाही ने कई साल तक दुष्कर्म किया अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये हड़प लिए। अब पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर सिपाही उसकी पत्नी और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तालग्राम थाना इलाके के एक गांव निवासी पीड़िता विकास खंड तालग्राम के कंर्पोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापिका है। आरोपी जसवंत सिंह बुलंदशहर के थाना गिझौरी, अल्लीगंज का रहने वाला है। संवाद
