Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 18, 2024

Bihar news: प्रश्नपत्र के बॉक्स की चाबी सौंपने का समय तय

 मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीपीएससी तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में प्रश्नपत्र के सील्ड बॉक्स के ताले को खोलने वाली चाबी देने का समय भी आयोग ने निर्धारित किया है। जोनल अधिकारी परीक्षा से आधा घंटा पहले पुलिस सुरक्षा में केंद्राधीक्षकों को चाबी सौंपेंगे। इसके लिए सुबह 11 से 11.30 बजे के बीच का समय निर्धारित किया गया है। 19 जुलाई से परीक्षा शुरू होगी। आयोग ने निर्देश दिया है कि जोनल दंडाधिकारी द्वारा परीक्षा दिवस 19, 20 और 21 को एकल पाली के लिए 




सुबह 11 से 11.30 बजे के बीच तथा 22 जुलाई को दो पालियों के लिए प्रथम पाली का 8.30 से 9 बजे एवं द्वितीय के लिए 1.30 से दो बजे के बीच केन्द्राधीक्षक को स्टैटिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में गोपनीय सामग्री उपलब्ध कराई जानी है। जोनल दंडाधिकारियों से यथासंभव दो परीक्षा केन्द्र ही संबद्ध किया जाएगा।

Bihar news: प्रश्नपत्र के बॉक्स की चाबी सौंपने का समय तय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link