Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 18, 2024

Bihar news:पोर्टल पर निजी स्कूल-कोचिंग के छात्रों के नाम भी दर्ज होंगे

 पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों और को


चिंग के विद्यार्थियों की भी सूची ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अभियान चलाकर दर्ज की जाएगी। सभी छात्र- छात्राओं के नाम और उनके आधार नंबर के साथ पोर्टल पर अंकित होंगे। शिक्षा विभाग ने जिलों को दिशा निर्देश जारी किया है। खासकर बीईओ व प्रखंड साधन सेवियों को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है कि वो निरंतर इस कार्य की निगरानी करें। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में आधार नंबर के साथ कक्षा एक से 12 तक  


के बच्चों की सूची पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों में फर्ची और दोहरे नामांकन को रोकना है। जिलों से विभाग को इसकी सूचना प्राप्त होती रही है कि एक ही बच्चे का नाम सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में है। आधार नंबर के साथ सूची बनने पर इस पर अंकुश




गा। विभागीय पदाधिकारी बताते के आधार नंबर उपलब्ध रहने पर वास्तविक नामांकित बच्चों को ही सरकार के स्तर संचालित योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों की सूची पोर्टल पर दर्ज करने को लेकर पूर्व से ही अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी स्कूलों के 85 लाख से अधिक बच्चों की सूची अपलोड है। अब निजी स्कूलों और कोचिक के बच्चों की सूची दर्ज करने को अभियान चलाने का निर्देश विभाग ने दिया है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि बच्चों की सूची उनके आधार नंबर के साथ पोर्टल पर अंकित की जा रही है।

Bihar news:पोर्टल पर निजी स्कूल-कोचिंग के छात्रों के नाम भी दर्ज होंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link