Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 9, 2026

बीएड कोर्स में 20 सप्ताह इंटर्नशिप करना अनिवार्य

बीएड कोर्स में 20 सप्ताह इंटर्नशिप करना अनिवार्य

लखनऊ। बीएड के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में 20 सप्ताह की इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। बीएड प्रशिक्षुओं को पहले वर्ष 4 व दूसरे वर्ष 16 सप्ताह की इंटर्नशिप करनी होगी। माध्यमिक स्कूलों में इन बीएड प्रशिक्षुओं को पढ़ाने के लिए भेजा जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।




बीएड के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले छात्रों को प्राथमिकता पर इंटर्नशिप के लिए राजकीय माध्यमिक स्कूल आवंटित किए जाएंगे। बीएड संस्थान के आसपास राजकीय माध्यमिक स्कूल नहीं है तो ही निजी माध्यमिक स्कूलों में इन्हें पढ़ाने भेजा जाएगा। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के नियमों को उच्च शिक्षा विभाग सख्ती से लागू करेगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं। प्रत्येक जिले के बीएड कॉलेज इंटर्नशिप के लिए छात्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजेंगे। फिर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से विद्यालय आवंटित कर दिया जाएगा। माध्यमिक स्कूलों में ही बीएड प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप के लिए भेजा जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी होने के बाद बीएड प्रशिक्षुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

बीएड कोर्स में 20 सप्ताह इंटर्नशिप करना अनिवार्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link