Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 9, 2026

8वें वेतन आयोग पर बढ़ी हलचल: ₹69000 या ₹72000...वेतन, पेंशन और भत्तों को लेकर दिल्ली में होगी अहम बैठक

 8वें वेतन आयोग पर बढ़ी हलचल: ₹69000 या ₹72000...वेतन, पेंशन और भत्तों को लेकर दिल्ली में होगी अहम बैठक

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में रक्षा मंत्रालय और रेलवे से जुड़े कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और पेंशनर्स के साथ आयोग की महत्वपूर्ण बैठक 13 और 14 मई को दिल्ली में आयोजित होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कर्मचारियों की कई प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा होगी।




सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी संगठन आयोग के सामने बेसिक वेतन बढ़ाने, फिटमेंट फैक्टर में बदलाव, महंगाई भत्ता (DA), प्रमोशनल इंक्रीमेंट और पेंशन सुधार जैसे मुद्दे उठाने की तैयारी में हैं। लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारी नए वेतनमान और भत्तों को लेकर सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद लगाए हुए हैं।




बैठक में शामिल होने के लिए आयोग ने कर्मचारी संगठनों और यूनियनों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अनिवार्य की है। इच्छुक संगठनों को आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपॉइंटमेंट रिक्वेस्ट भेजनी होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन के दौरान Memo ID देना जरूरी होगा, जो मेमोरेंडम जमा करने के बाद जारी किया जाएगा।




आयोग की ओर से यह भी संकेत दिए गए हैं कि आने वाले समय में अलग-अलग विभागों और कर्मचारी संगठनों के साथ अन्य बैठकें भी आयोजित की जा सकती हैं। इन बैठकों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी।




गौरतलब है कि नवंबर 2025 में गठित 8वें वेतन आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार कर सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में आगामी बैठकों को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इन्हीं चर्चाओं के आधार पर भविष्य में वेतन, पेंशन और भत्तों में बड़े बदलाव संभव हैं।

8वें वेतन आयोग पर बढ़ी हलचल: ₹69000 या ₹72000...वेतन, पेंशन और भत्तों को लेकर दिल्ली में होगी अहम बैठक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link