Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 9, 2026

वाहन ने सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी टक्कर

 तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर रतनपुरा गांव के सामने बृहस्पतिवार की शाम को वाहन ने सेवानिवृत्त शिक्षक को टक्कर मार दी। वह घायल हो गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।


थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुरा निवासी योगेन्द्र मणि त्रिपाठी (72) शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे गांव के सामने सड़क किनारे स्थित दुकान पर चाय पीने गए थे। सड़क पार करते वक्त बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी।

वाहन ने सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी टक्कर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link