एनपीएस की राशि जीओ के बाद भी खाते में जमा नहीं हुई
लखनऊ, । शासनादेश हुए दो माह बाद से अधिक समय बीत गए लेकिन एडेड विद्यालयों के शिक्षकों के एनपीएस की राशि जीपीएफ खाते में जमा नहीं कराई जा सकी हैं। इससे एडेड के 15000 से अधिक शिक्षकों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है।
यह स्थिति तब है जबकि सरकार ने सदन में आश्वासन दिया था कि 28 फरवरी तक ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) की परिधि में आने वाले शिक्षकों के एनपीएस के तहत जमा राशि को जीपीएफ में जमा कर दी जाएगी लेकिन मई का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रक्रिया में हीलाहवाली किए जाने को घोर आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि एनपीएस की राशि अभी तक जीपीएफ खाते में जमा न किया जाना अधिकारियों की सेवा आचरण नियमावली के भी सर्वथा विप

