महंगाई भत्ते का जीओ जारी करने की मांग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने कर्मचारियों-पेंशनरों को एक जनवरी 2026 से मिलने वाला दो प्रतिशत डीए/डीआर के भुगतान के आदेश तत्काल जारी करने की मांग की है।
संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ यादव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में एक पत्र भी भेजा है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने डीए-डीआर के आदेश जारी कर उसका भुगतान भी कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा भुगतान अब तक नहीं किए जाने से पेंशनर परेशान हैं।

