Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 9, 2026

बीईओ की मौजूदगी में शिकायत कर्ता ने शिक्षकों को पीटा

 कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव में संचालित संविलियन विद्यालय में तैनात शिक्षिका के साथ जांच करने आए बीईओ संजय सिंह की मौजूदगी में शिकायतकर्ता गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। जब उनके प्रधानाध्यापक पति बीच बचाव करने दौड़े तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर दोनों लोगों को घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।


घटना का विवरण

कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव में संविलियन विद्यालय शिवली कस्बे के शंकर नगर की रचना बाजपेई शिक्षिका व उनके पति सरोज बाजपेई प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं। शुक्रवार सुबह बीईओ मैथा संजय कुमार शिकायत की जांच के लिए स्कूल आए थे और जैतपुर गांव के शिकायतकर्ता प्रेमचंद्र ने बच्चे का एडमिशन न करने और परेशान करने की शिकायत की थी। बीईओ ने शिकायतकर्ता को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया। इसके बाद वह स्कूल आया और शिक्षिका रचना बाजपेई के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो वह बीईओ संजय कुमार के सामने ही उनके साथ मारपीट करने लगा। इस पर शिक्षिका के पति सरोज बाजपेई बीच बचाव करने दौड़े तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर दोनों लोगों को घायल कर दिया। बीईओ ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

बीईओ की मौजूदगी में शिकायत कर्ता ने शिक्षकों को पीटा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link