Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 9, 2026

जनगणना ड्यूटी के एवज में शिक्षकों को दिया जाए उपार्जित अवकाश

 शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। जिसमें जनगणना ड्यूटी कार्य करने के एवज में शिक्षकों को उपार्जित अवकाश की मांग की गई।


ज्ञापन में बताया कि जिन विद्यालयों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उनमें से इंचार्ज शिक्षक को ड्यूटी से मुक्त किया जाए। एकल शिक्षक वाले विद्यालयों को भी ड्यूटी से मुक्त रखें। महिला शिक्षकों व शिक्षामित्रों की ड्यूटी में नरमी बरतते हुए स्कूल से दूर ड्यूटी नहीं लगाने की मांग की गई।

शिक्षकों ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य 22 मई से शुरू होकर 20 जून तक होना है। जबकि भारत सरकार से जारी गाइडलाइन के अनुसार, जनगणना के प्रथम चरण का कार्य एक अप्रैल से 30 सितंबर तक कभी भी 30 दिन में पूरा किया जाना है। ऐसी स्थिति में 22 मई से शुरू हो रहे जनगणना के प्रथम चरण को भयंकर गर्मी और लू के कारण जुलाई- अगस्त में करा लिया जाए। इस मौके पर भुवनेश गुप्ता, नवनीत तिवारी, अरविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।

जनगणना ड्यूटी के एवज में शिक्षकों को दिया जाए उपार्जित अवकाश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link