Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, June 6, 2026

12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के सत्यापन व पुनर्मूल्यांकन आवेदन अब सात जून तक

12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के सत्यापन व पुनर्मूल्यांकन आवेदन अब सात जून तक



नई दिल्ली, प्रेट्र :

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ाकर सात जून कर दी है। पहले यह समयसीमा छह जून आधी रात तक निर्धारित थी।




बोर्ड ने यह निर्णय उन छात्रों की शिकायतों के बाद लिया है, जिन्होंने परिणाम उपरांत सेवाओं (पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज) पोर्टल पर उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी देखने और सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने में तकनीकी दिक्कतों की बात कही थी। यह पोर्टल दो जून से शुरू किया गया था।


सीबीएसई ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें अतिरिक्त समय और सुविधा प्रदान करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला किया गया है। बोर्ड ने छात्रों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन करने का आग्रह किया है।


बोर्ड ने मंगलवार को उन छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की थी, जो उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं हैं। इसके तहत छात्र स्कैन कॉपी में पृष्ठ गायब होने, पूरक उत्तरपुस्तिका संलग्न न होने, नक्शे या ग्राफ के अभाव, धुंधले पन्नों, गलत उत्तरपुस्तिका अपलोड होने या किसी अन्य प्रश्नपत्र सेट के आधार पर मूल्यांकन जैसी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।


सीबीएसई पोर्टल पर साइबर हमला मामले में केस दर्ज

जासं, नई दिल्ली :

सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन और उत्तर-पुस्तिका सत्यापन पोर्टल पर साइबर हमलों के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीबीएसई की ओर से दर्ज शिकायत के बाद सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।


बोर्ड ने आरोप लगाया कि इस सप्ताह तीन दिनों तक उसके पुनर्मूल्यांकन व उत्तरपुस्तिका सत्यापन पोर्टल पर कई कोऑर्डिनेटेड साइबर हमले किए गए। सीबीएसई ने दावा किया कि हमलों के बावजूद उसके सिस्टम में कोई डेटा चोरी या सुरक्षा से समझौता नहीं हुआ है।



12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के सत्यापन व पुनर्मूल्यांकन आवेदन अब सात जून तक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link