Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, June 6, 2026

आज का मौसम 6 जून: 8 घंटों के अंदर 19 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

 आज का मौसम 6 जून: 8 घंटों के अंदर 19 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हो रही भीषण आंधी-बारिश से लोगों का काफी राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के 19 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में भी भीषण बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में अगर आप भी यात्रा करने की सोच रहे हैं तो एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लें

मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। केरल में 6 और 7 जून को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की भी संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

किन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 5 जून को कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा के कई हिस्सों में आगे बढ़ते हुए अपनी रफ्तार तेज कर दी है। अगले 48 से 72 घंटों में मानसून महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, अरब सागर और पूर्वोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी आगे बढ़ सकता है। इसके साथ ही IMD ने पूर्वानुमान जताया है कि बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है।

आज का मौसम 6 जून: 8 घंटों के अंदर 19 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link