Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, June 6, 2026

यूपी में शुरू हुई अंतरजनपदीय तबादला प्रक्रिया, अब न्यूनतम सेवा अवधि की शर्त खत्म

 यूपी में शुरू हुई अंतरजनपदीय तबादला प्रक्रिया, अब न्यूनतम सेवा अवधि की शर्त खत्म

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। बेसिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए अंतरजनपदीय (दूसरे जिले में) स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार स्थानांतरण नीति में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए न्यूनतम सेवा अवधि की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है, जिससे अधिक संख्या में शिक्षक आवेदन कर सकेंगे।


परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अब जिले में कार्यरत सभी नियमित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं स्थानांतरण के लिए पात्र होंगे। हालांकि ग्रामीण सेवा संवर्ग के शिक्षक केवल ग्रामीण संवर्ग में तथा नगर सेवा संवर्ग के शिक्षक नगर संवर्ग में ही स्थानांतरित किए जाएंगे।





स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपना आवेदन संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में जमा करना होगा। सभी बीएसए कार्यालयों को प्राप्त आवेदनों एवं आवश्यक अभिलेखों की एकीकृत ज़िप फाइल बनाकर परिषद की ई-मेल आईडी पर 20 जून तक भेजनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।


परिषद ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई शिक्षक फर्जी या कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त स्थानांतरण के बाद वरिष्ठता संबंधी नियमों को स्वीकार करते हुए शपथपत्र देना भी अनिवार्य होगा।


दिव्यांग और गंभीर रोग से पीड़ित शिक्षकों को मिलेगी प्राथमिकता

नई स्थानांतरण नीति में विशेष परिस्थितियों वाले शिक्षकों को वरीयता देने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत दिव्यांग शिक्षक, उनके जीवनसाथी अथवा अविवाहित पुत्र-पुत्री, कैंसर या डायलिसिस जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षक एवं उनके अविवाहित पुत्र-पुत्री स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे।


इसके अलावा यदि पति-पत्नी दोनों बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत हैं, तो निर्धारित शर्तों के अनुसार उनमें से एक को स्थानांतरण का लाभ दिया जा सकेगा।


नए शिक्षा अधिकारियों का हुआ सम्मान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासभा के प्रादेशिक, मंडलीय एवं जनपदीय पदाधिकारियों ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामता राम पाल तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय का सम्मान किया।


सम्मान समारोह में महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष राम निवास गौतम, संयोजक राज नारायण और उपाध्यक्ष प्रेम सागर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यूपी में शुरू हुई अंतरजनपदीय तबादला प्रक्रिया, अब न्यूनतम सेवा अवधि की शर्त खत्म Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link