Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, June 6, 2026

एसएसए व यूडीसी ग्रेड के 227 पदों पर होगी भर्ती, 26 जून तक आवेदन

एसएसए व यूडीसी ग्रेड के 227 पदों पर होगी भर्ती, 26 जून तक आवेदन

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (एलडीसीई)-2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (एसएसए) और अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) ग्रेड के कुल 227 पदों पर भर्ती की जाएगी।


आयोग के अनुसार भर्ती 10 विभिन्न विभागों में की जाएगी। इनमें सबसे अधिक 76 पद विदेश मंत्रालय के सेंट्रल पासपोर्ट ऑर्गनाइजेशन में हैं। इसके अलावा आईटीबीपी फोर्स हेडक्वार्टर में 42, रेलवे बोर्ड में 19 और चुनाव आयोग में 12 पद शामिल हैं।


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है, जो 26 जून तक चलेगी। जुलाई-अगस्त में कंप्यूटर आधा


रित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र केवल दिल्ली-एनसीआर में निर्धारित किए गए हैं।



आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह विभागीय प्रतियोगी परीक्षा है। ऐसे में ऑनलाइन आवेदन के बाद उसका प्रिंटआउट आवश्यक दस्तावेजों के साथ विभागाध्यक्ष से अग्रेषित कराना अनिवार्य होगा।



एसएसए व यूडीसी ग्रेड के 227 पदों पर होगी भर्ती, 26 जून तक आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link