महानिदेशक महोदया के 5 जून 2026 के आदेश- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के अनुसार
> "उपरोक्त के संबंध में पोर्टल https://cmtcts.upsdc.gov.in के संचालित (लाइव) होने की सूचना से आप सभी को तत्काल अवगत करा दिया जायेगा। पोर्टल के संचालित (लाइव) होने के उपरान्त ही पंजीकरण की कार्यवाही प्रारम्भ हो सकेगी। पोर्टल के संचालित (लाइव) होते ही शिक्षकों तथा अन्य कार्मिकों के पंजीकरण की कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें।"
अभी पोर्टल लाइव नहीं हुआ है,पोर्टल के LIVE होने पर आपको उचित माध्यम से अवगत करा दिया जाएगा।
नोट-अपने और अपने आश्रितों के आधार को मोबाइल नंबर से अवश्य लिंक करा लें। ऑनलाइन आवेदन में आधार में नाम के अनुसार ही आवेदन करना है।

