Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, June 6, 2026

एसआई भर्ती 15 जून से शुरू होगा डीवी-पीएसटी

 एसआई भर्ती 15 जून से शुरू होगा डीवी-पीएसटी


4543 पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एसआई भर्ती-2025 के तहत अभिलेख सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। भर्ती प्रक्रिया का यह चरण 15 जून से प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित होगा।


अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड के मुताबिक 4543 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।


अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर प्रवेश पत्र प्राप्त करना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित केंद्र पर निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा।


अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्रों तथा उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों को भी साथ लाना होगा। चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी।


ऐसे में अभ्यर्थियों को किसी भी भ्रामक सूचना से बचते हुए बोर्ड ने नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।

एसआई भर्ती 15 जून से शुरू होगा डीवी-पीएसटी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link